Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

सौहार्द और समरसता के रंग में रंगा होली मिलन, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई

 

देहरादून, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) द्वारा  हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर जुटे और आपसी सद्भाव, भाईचारे तथा सामाजिक प्रेरणा का संदेश दिया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद Trivendra Singh Rawat ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता और नवचेतना का प्रतीक है। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सम्मानित व्यक्तियों की सराहना की तथा पत्रकारों से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मुकेश कोहली, प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र त्यागी, धारा न्यूज के प्रधान संपादक वीरेंद्र यादव, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम भट्ट, अमित सिंह नेगी (प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकार यूनियन मीडिया राइट) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नन्ही प्रतिभा अवन्या की मनमोहक ‘श्री गणेश नमः’ प्रस्तुति से हुई।

यूनियन की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सरकारी सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए निर्मल जोशी (जिला कमांडेंट, होमगार्ड), डॉ. ए.एन. सिंहा, डॉ. अशोक कुमार, सरिता त्रिपाठी, दाताराम कोठारी, मनोज सिंह, सूचना विभाग से संजय कुमार एवं बिजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। न्यायिक क्षेत्र में अधिवक्ता अनुज गुप्ता एवं सामग्रजीत सिंह नेगी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा क्षेत्र से सरिता सती, संगीत क्षेत्र से गोपाल भटनागर, आशीष सेमवाल तथा कमल कांत चमोली को सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक उपलब्धि के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सक्षम गुसाई को साइकिल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, रेखा भट्ट (कंपनी कमांडेंट, होमगार्ड), वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा तथा पीयूष निगम ने संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधा। संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देकर पहाड़ी संस्कृति की झलक पेश की।

अतिविशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व भी है। प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि यूनियन द्वारा होली मिलन और दीपावली महोत्सव जैसे आयोजनों में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाता है।

समारोह में राज्य मंत्री मधु भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलमेश रमन, हनी पाठक, वरिष्ठ नेता कुंवर जपेंद्र सिंह, राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, संजय कुमार, मनमोहन काला, राजेंद्र सिंह बिष्ट (अध्यक्ष, लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन) सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह आयोजन पत्रकारिता की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने और समाज में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मोटोरोला ने रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए

prabhatchingari

गौरीकुंड हादसा, सर्च अभियान अभी भी जारी. एक शव बरामद……

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग ने प्रवासी परिवार की गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागर में वार्षिक जिला योजना की बैठक हुई

prabhatchingari

चीला बैराज में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद।*

prabhatchingari

सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए धामी ने दिलाई शपथ

cradmin

Leave a Comment