Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

गृह मंत्री शाह ने की धामी सरकार की सराहना, बोले- पारदर्शी कार्यशैली और दूरदर्शिता से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य

 

रुद्रपुर, उत्तराखंड |
“विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड जरूरी” – यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 (Uttarakhand Investment Festival 2025) में कही। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी, तीव्र और दूरदर्शी कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की।

गृह मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से अब तक 1 लाख करोड़ की सफल ग्राउंडिंग हो चुकी है, जिससे 81 हजार प्रत्यक्ष रोजगार और 2.5 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना बनी है।

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि अब औद्योगिक, पर्यटन, एमएसएमई, स्टार्टअप और जैविक कृषि जैसे क्षेत्रों में निवेश का हब बनता जा रहा है। उन्होंने राज्य के छोटे और मध्यम शहरों में भी उद्योगों की स्थापना को सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम बताया।

“डबल इंजन सरकार दे रही है डबल रफ्तार”, शाह ने कहा कि 2014 के बाद से केंद्र और राज्य में एकजुट नेतृत्व के कारण उत्तराखंड को अब तक ₹1.86 लाख करोड़ से अधिक केंद्रीय सहायता, सड़क, रेल और हवाई परियोजनाओं में अतिरिक्त ₹71 हजार करोड़ की मदद मिली है — जो पिछली सरकारों की तुलना में चार गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत – 2047’ विजन को साकार करने में विकसित उत्तराखंड की भूमिका निर्णायक है। चारधाम ऑलवेदर रोड, केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं से लेकर पर्यटन विकास तक, केंद्र सरकार पूरी ताकत से उत्तराखंड के साथ है।

शाह ने कहा कि उत्तराखंड में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और जैविक खेती भविष्य के विकास के स्तंभ होंगे और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई
अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि शेष निवेश लक्ष्यों को भी जमीनी हकीकत में बदलने के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहायता देगी।

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ

prabhatchingari

मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये किया रवाना*

prabhatchingari

देश की एकता-अखंडता के लिए कांग्रेस के बलिदान अतुलनीय: करन माहरा

cradmin

इस रक्षा बंधन अपने भाई-बहन के साथ न्‍यूगो की इलेक्ट्रिक बस से जाएं इन 5 खूबसूरत जगहों पर

cradmin

कर्णप्रयाग के उमट्टा में भूस्खलन से घर में घुसा मलबा बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग हुआ बंद*

cradmin

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नोलोजी, देहरादून को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया

cradmin

Leave a Comment