Prabhat Chingari
शिक्षा

ग्राफिक एरा में आईडीई बूटकैम्प छात्र-छात्राओं को सिखाएं बेहतर उद्यमी बनने के गुर

देहरादून, आईडीई बूटकैम्प के दूसरे दिन आज विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बेहतर उद्यमी बनने के गुर सिखाए।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इनोवेशन, डिजाइन एण्ड इन्टरप्रिन्योशिप बूटकैम्प का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय बूटकैम्प में राज्य के विभिन्न पीएमश्री स्कूल से आये छात्र-छात्राओं ने रोचक गतिविधियों में भाग लिया। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कौशल बढ़ाने, रचनात्मक सोच अपनाने, समस्याओं से निपटने के लिए अलग सोच रखने, नवाचार और उद्यमशीलता पर विस्तार से जानकारी दी। बूटकैम्प के लिए देश के चार स्थानों को चुना गया था, इसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल थी।
बूटकैम्प का आयोजन अखिल भारतीय तकनीकी प्रशिक्षण, मिनिस्ट्री आॅफ इनोवेशन सेल और डिपार्टमेण्ट आॅफ स्कूल एजुकेशन एण्ड लिट्रेसी ने वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से किया। बूटकैम्प के वेलिडिक्ट्री सेशन में कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, एजुकेशन सेल के इनोवेशन डायरेक्टर डा. योगेश बा्रह्मणकर, कार्यक्रम संयोजक डा. बृजेश प्रसाद, विशेषज्ञ डा. शीनू जैन व ऐश्वर्या अग्रवाल, राज्य के पीएमश्री स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related posts

ग्राफिक एरा में एग्रीफेस्ट: वेस्टर्न में इंक्रेडिबल्स, फॉक में एनएसएस प्रथम

cradmin

कोरूबा की बेटियों को मिलेगा स्मार्ट शिक्षा और सुरक्षा का मजबूत घेरा

cradmin

आईएएस संजय कुमार की पुस्तक ‘बर्ड्स इन एंड अराउंड मसूरी’ का मसूरी में होगा भव्य विमोचन

prabhatchingari

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शब्दकोश में जोड़ी भारत की 13वीं भाषा

prabhatchingari

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में भौतिक विज्ञान के वैचारिक विषय पर चर्चा

cradmin

इण्टरनेशनल बिजनेस ट्रेंड्स पर कार्यशाला ग्राफिक एरा के छात्र रूस में भी कर सकेंगे पढ़ाई

prabhatchingari

Leave a Comment