Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

टीएचडीसी इंडिया के सहयोग से ‘‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’’ थीम के तहत स्कूली बच्चों द्वारा कूड़े से तैयार प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई

ऋषिकेश,भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 17.01.2024 से 02.10.2024 तक आयोजित किये जा रहे ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2024’’ अभियान के अन्तर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आज टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में ‘‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’’ थीम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कूड़े से विभिन्न प्रकार के सामग्री को तैयार कर प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई गयी। श्री आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता ही सेवा सिर्फ़ एक अभियान नहीं है, बल्कि एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है। हर छोटा प्रयास मायने रखता है और साथ मिलकर हम एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।

छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये गये सामग्री के मूंल्याकन हेतु तीन सदस्य कमेटी विपिन्न थपलियाल, मनोज रांगड एवं वाई एस तडियाल द्वारा सभी प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण कर मूंल्याकन किया। प्रदर्शनी में तीन श्रेणी में प्रतियोगिता कराई गयी । प्रथम श्रेणी में प्राईमरी से ग्रुप एवं एकल द्वितीय श्रेणी में जूनियर से ग्रुप एवं एकल तथा तृतीय श्रेणी में सीनियर से ग्रुप एवं एकल सम्मलित थे। प्रदर्शनी में तीनो श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय विजेताओं को अमरदीप महाप्रबन्धक, धर्मप्रकाश वरिष्ठ प्रबन्धक, गीत कोठियाल प्रधानाध्यापिका द्वारा सम्मानित किया गया है।

Related posts

307 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तो 165 में बनेगी आईसीटी लैब

prabhatchingari

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में पेस्टल वीड कॉलेज के छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित

prabhatchingari

शोध लेखन एवं एआई के प्रयोग पर कार्यशाला का सफल आयोजन

cradmin

ग्राफिक एरा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 2.0 ईकोस् आंफ दा माउंटेन को बेस्ट फिल्म का खिताब…

cradmin

यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा: महाराज

prabhatchingari

बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे श्रद्धालु

prabhatchingari

Leave a Comment