Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लोकसभा सामान्य निर्वाचन में दुर्गम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

देहरादून लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन द्वारा निगरानी रखेगी। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक स्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाया जाना सम्भव नहीं हैं एवं जहां सर्विलांस एवं फोटो/वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल कार्य है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ही आस-पास के ऐसे मतदान केंद्र जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा स्थापित नहीं किए जा सकते हैं, ऐसी सड़क गलियाँ अथवा रिहायसी कॉलोनी जहाँ सी.सी.टी.वी कैमरा नहीं लगाए जा सकते हैं वहाँ पर ड्रोन द्वारा निगरानी रखने हेतु नियोजित प्रक्रिया अपनाई गई।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक अस्थाई कंट्रोल रूम केवल ड्रोन द्वारा भेजी गई तस्वीरों का अवलोकन करने हेतु स्थापित र किया गया। ड्रोन द्वारा भेजी गयी तस्वीरों एवं वीडियों का निरीक्षण / परीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु एवं संदिग्ध क्रियाकलापों की सूचना तत्काल पुलिस हेड क्वार्टर में स्थित चुनाव परिचालन केंद्र को भेजे जाएंगे। चुनाव परिचालन केंद्र द्वारा उक्त के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, स्थान घटना की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। जिसके तत्काल बाद बिना कोई समय गवाए उक्त व्यक्ति वस्तु स्थान की तलाशी करते हुए एक प्रारम्भिक सूक्ष्म जाँच की जाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप भविष्य में होने वाली लॉ एंड आर्डर संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण संपादित होगा। ड्रोन द्वारा निगरानी का फ्लोचार्ट निम्नवत रहेगा। ड्रोन ऑपरेटर द्वारा ड्रोन द्वारा खींचे गए फोटो/विडियो का अस्थाई कंट्रोल रूम में अवलोकन किया जाएगा। संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति, स्थान, घटना को लोकेट किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

cradmin

SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

prabhatchingari

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा सर्धालुओं का हुजूम आकर्षक का केंद्र रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का घोष वादन…..

prabhatchingari

लोकसंस्कृति और भावनाओं से सजी फिल्म ‘घंगतोल’ का टीज़र रिलीज…

cradmin

ग्राफिक एरा की स्नेह राणा ने रचा इतिहास कोलम्बो में 15 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: अपराजेय नैनीताल टाइगर्स की लगातार चौथी जीत

cradmin

Leave a Comment