Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भागवत में भक्ति व ज्ञान की अविरल धारा, श्रद्धालु हुए भावविभोर

 

देहरादून। देवस्थानम कॉलोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन का सत्र भक्ति और ज्ञान से परिपूर्ण रहा। मथुरा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक सुदेशु नंदन व्यास  जी महाराज ने श्रोताओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का रसपान कराया।

 

व्यास ने कहा कि भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तत्वबोध का अद्वितीय संगम है। इसमें तीन प्रमुख संवादों—नारद-भक्ति संवाद, सनत कुमार-नारद संवाद और गोकर्ण-धुंधकारी संवाद—के माध्यम से अर्पण, समर्पण और तर्पण की महिमा का विस्तार किया गया है।

 

उन्होंने समझाया कि समाज के लिए किए गए कार्य अर्पण हैं, भगवान के लिए किए गए कार्य समर्पण हैं और पितरों के लिए किए गए कार्य तर्पण कहलाते हैं। जीवन में सत्य का ध्यान ही सबसे महत्वपूर्ण है और यही सत्य भगवान कृष्ण का स्वरूप है।

 

कथा के दौरान शास्त्री जी ने भगवान वेदव्यास द्वारा सत्य के ध्यान से प्रारंभ होने वाले मंगलाचरण की चर्चा की तथा भगवान के 24 अवतारों की कथा सुनाते हुए बताया कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों के आधार पर भागवत महापुराण की व्याख्या की गई है।

 

इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप राणा, समिति के सचिव एस.एल. चौधरी, युवा नेता मनोज नेगी, पूनम सिंह, अभिषेक शर्मा, ललिता राणा, विनीता थापा, कुसुम कुकरेती, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

बारात से वापस आ रहा वाहन गिरा गहरी खाई में, 8 लोग थे सवार 

prabhatchingari

पंचांग-राशिफल: माघ कृष्ण अष्टमी पर किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

cradmin

36 घंटे में स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

cradmin

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भीतरली गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

नंदा स्वायत्त सहकारिता नौटी की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक समपन्न, सहकारिता पर चर्चा

cradmin

श्याम स्टील ने रवि किशन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया

prabhatchingari

Leave a Comment