Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति ने नबादा में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया

देहरादून ,भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समिति के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में होली के रंगों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भजन-कीर्तन और सामूहिक होली गायन का आयोजन किया गया, जिससे समूचा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।
समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद मरासीनी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाने का एक जरिया भी है। यह पर्व न केवल हमारे समाज को जोड़ता है, बल्कि शत्रुता और मनमुटाव को समाप्त कर सौहार्द्र को बढ़ावा देता है।”
इसके बाद पं. मधुसूदन ज्ञवाली, पं. राम प्रसाद गौतम, पं. दिनेश गौतम और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय और नेपाली समाज में होली के महत्व को बताया और इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की परंपरा को बनाए रखने की अपील की।
सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे को प्रकट किया। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कई गायकों ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोल, मंजीरा और अन्य वाद्ययंत्रों के साथ पारंपरिक होली गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।

समिति के युवा सदस्यों ने नृत्य और संगीत के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। खासकर बच्चों और युवाओं ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
समारोह के अंत में सदस्यों ने पारंपरिक पकवान परोसे गए। गुझिया, मालपुआ, दही-बड़े, ठंडाई और अन्य पारंपरिक व्यंजन इस आयोजन की खासियत रहे। समारोह के अंत में समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने होली मिलन समारोह आयोजन से समाज में प्रेम, सौहार्द्र और एकता को बढ़ावा मिले। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि समिति समाज सेवा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
शानदार आयोजन से उमंग और खुशियों का संचार किया और सभी ने हंसी-खुशी एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर होली के पर्व को यादगार बना दिया।

Related posts

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस अलर्ट, जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान

cradmin

मंत्री गणेश जोशी एम्स ऋषिकेश में हुए भर्ती,

prabhatchingari

दरोगा–कांस्टेबल भर्ती के लिए एकीकृत नियमावली लागू, आयु सीमा में बड़ा बदलाव

cradmin

गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी और नेपाल के राजदूत

cradmin

पितृऋण से विमुख हुआ मानव पतन की ओर जाता है : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

दर्शन-मनौतियों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, झण्डे जी मेला गुलजार

cradmin

Leave a Comment