Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

गौचर हवाई पट्टी पर चाक-चौबंद सुरक्षा: पुलिस बल को किया ब्रीफ, सतर्कता बरतने के निर्देश

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
प्रधानमंत्री भारत सरकार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए, गौचर हवाई पट्टी को कन्टीजैन्सी हेलिपैड के रूप में चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी व पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सतर्क, प्रभावी और समन्वित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
हवाई पट्टी एवं आसपास के क्षेत्रों में बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन चेकिंग कराई जा रही है।अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। ड्यूटी स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर गहन निगरानी रखी जाए। सुरक्षा प्रबंधन में शामिल सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आपसी समन्वय और संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने हेतु आकस्मिक योजना (contingency plan) को भी सक्रिय रखने पर बल दिया गया। उच्चाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को सुरक्षित, संवेदनशील एवं चाक-चौबंद बनाए रखना ही प्राथमिक उद्देश्य है।

Related posts

गढ़ी कैंट में गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक पदयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

cradmin

NDRF ने प्रशिक्षण में सिखाए विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के तरीके

prabhatchingari

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

ओलंपस हाई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एआई जागरूकता सत्र आयोजित

cradmin

खतरनाक स्टंट करने वाले चार युवक पुलिस हिरासत में, बाइक सीज

cradmin

8वीं वाहिनी आई०टी०बी०पी० ने 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक

prabhatchingari

Leave a Comment