Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

कांवड़ मेला 2025 को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न

हरिद्वार, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सीसीआर सभागार, हरिद्वार में कांवड़ मेले–2025 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु आयोजन हेतु अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ मेला आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित विभाग ठोस एवं समन्वित तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी राज्यों के बीच रियल टाइम डेटा व इनपुट्स साझा करने, तकनीक के अधिकतम उपयोग और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने आगामी कुंभ मेला–2025 को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मेले को पूर्वाभ्यास के रूप में लेने और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, भेल पार्किंग के वैकल्पिक उपयोग तथा ढाबों व होटलों में रेट लिस्ट चस्पा किए जाने की बात कही।

डीजीपी दीपम सेठ ने सभी राज्यों से रियल टाइम सूचनाओं के आदान-प्रदान व संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपेक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि यात्रा मार्गों पर ‘क्या करें व क्या न करें’ की जानकारी प्रदर्शित की जाए और अफवाहों पर एकीकृत खंडन जारी किया जाए।

बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, उत्तर प्रदेश से डीआईजी श्री अभिषेक सहित सभी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा प्रबंधन, सोशल मीडिया निगरानी, पार्किंग व्यवस्था आदि पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

सभी राज्यों के बीच रियल टाइम सूचनाएं व इनपुट्स साझा किए जाएं।

सोशल मीडिया की सक्रिय निगरानी की जाए और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।

कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो।

शराब और मांस संबंधी एसओपी का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित हो।

डीजे संचालकों को नोटिस देकर बाउंड डाउन किया जाए।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश को पार्किंग स्थिति की नियमित जानकारी साझा करे।

बैठक में उत्तर प्रदेश के एडीजी भानु भास्कर, सचिव गृह मोहित गुप्ता, कमिश्नर मेरठ ऋषिकेश भास्कर यशोद, कमिश्नर बरेली सौम्य अग्रवाल, कमिश्नर सहारनपुर ए.के. राय, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, आईजी आरपीएफ श्री पंकज गंगवार, उत्तराखंड से आईजी निलेश आनंद भरणे, डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हिंदी भारतीय संस्कृति और सभ्यता की आत्मा…

cradmin

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक और पार्टी की महिला मोर्चे की अध्यक्ष आशा नौटियाल पर किया विश्वास,दो प्रतिद्वंदी पूर्व विधायकों के आमने सामने होने से मुकाबला हुआ दिलचस्प

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी  दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

cradmin

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया

prabhatchingari

38 वें राष्ट्रीय खेल…मौली’ केे रूप मेें शुभंकर का नया अवतार,लोगो भी और आकर्षक, जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंडी प्रतीक आयेंगे नजर

prabhatchingari

डा. अनुभा रेक्स कर्मवीर से सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment