Advertisement

जैक एंड जोन्स, ओनली और वेरो मोडा ने स्टोर खोलकर अपनी मौजूदगी का किया विस्तार

By: prabhatchingari

On: Thursday, September 19, 2024 5:13 AM

Google News
Follow Us

देहरादून-यूरोपीय फैशन पावरहाउस जैक एंड जोन्स, ओनली और वेरो मोडा ने देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून में अपने नए स्टोर खोलकर आधिकारिक तौर पर अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। ये लॉन्च ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शहर में उनकी पहुंच को व्यापक बनाने के साथ साथ स्थानीय खरीदारों को एक नया, फैशन-फॉरवर्ड अनुभव प्रदान करता है।

4,647 वर्ग फीट के संयुक्त खुदरा स्थान के साथ, स्टोर आकर्षक, समकालीन डिज़ाइन पेश करते हैं, जो कि प्रत्येक ब्रांड के अनूठे चरित्र को दर्शाता है। 1,544 वर्ग फीट में फैला जैक एंड जोन्स स्टोर, पुरुषों के लिए एक मेंसवियर के आइकॉनिक डेनिम और कैज़ुअल स्टेपल से लेकर शार्प सूटिंग और स्ट्रीटवियर तक की कम्पलीट रेंज पेश करता है ।

ओनली, जो 1,271 वर्ग फुट में फैला हुआ है, युवतियों के लिए लेटेस्ट डेनिम, लिमिटेड एडिशन कलेक्शन और ऐथलेजर पहनने के विकल्प प्रदान करता है। स्टोर का जीवंत और चंचल भरा वातावरण नए 3D प्रॉप्स के साथ और भी खास हो जाता है, जो कि इसके ताज़ा और ऊर्जावान वाइब ब्रांड की युवा एस्थेटिक के अनुरूप है।

वेरो मोडा का 1,833 वर्ग फुट का स्टोर उन महिलाओं के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है, जो स्टाइलिश और समकालीन फैशन की तलाश में रहती हैं। स्टोर में कैज़ुअल वियर से लेकर सॉफिस्टिकेटेड सेमी-फॉर्मल और ग्लैमरस पार्टी आउटफिट्स तक, हर तरह से फैशनेबल और सुरुचिपूर्ण शॉपिंग अनुभव प्रदान किया गया है।

यह विस्तार जैक एंड जोन्स, ओनली और वेरो मोडा की देहरादून के समझदार खरीदारों के लिए शीर्ष-स्तरीय यूरोपीय फैशन लाने की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है, जो स्टाइलिश, उच्च-गुणवत्ता वाले कपड़ों की एक विविध श्रृंखला पेश करता है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

Leave a Comment