Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

थराली में बारिश के चलते बाधित कर्णप्रयाग – थराली व देवाल मार्ग सुचारू

*थराली में बारिश के चलते बाधित कर्णप्रयाग – थराली और थराली – देवाल मार्ग हुआ सुचारू*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद के थराली में बारिश के चलते गदेरा उफनाने से बाधित कर्णप्रयाग – थराली और थराली देवाल को सुचारू कर लिया गया है। घटना में सड़क पर मलबा आने से दो वाहन मलबे में दब गए हैं। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई थी। जिसके बाद यहां हाइवे को सुचारू करवा दिया गया है। साथ मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से बारिश होने की स्थिति में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है।

Related posts

पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा सीटो पर कमल खिलेगा और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेगें। सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।

prabhatchingari

भवाली–कैंची धाम मार्ग पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

cradmin

महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्या

prabhatchingari

प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष, सुनील पुंडीर संभालेंगे महामंत्री पद

cradmin

अवैध अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा…

cradmin

उफनाए गुरुणी नाले में बही बलेरो, एक की मौत; दो ने बचाई जान

cradmin

Leave a Comment