देहरादून, ओएनजीसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे आज के विरासत साधना में देहरादून के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों और संस्थानों के प्रतिभाशाली युवा नर्तकों ने शास्त्रीय और पारंपरिक नृत्य शैलियों के माध्यम से अपनी सुंदरता, लय और कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। लतिका रॉय फ़ाउंडेशन और राफेल राइडर चेशायर इंटरनेशनल सेंटर के ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों ने दिल को छू लेने वाले सामूहिक कथक प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जो समावेशिता और नृत्य के आनंद को खूबसूरती से दर्शाते थे। प्रत्येक प्रतिभागी ने उल्लेखनीय समर्पण के साथ प्रदर्शन किया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सार दर्शाता था।आज की इस सांस्कृतिक विरासत साधना में प्रतिभाग करने वाले भिन्न-भिन्न स्कूलों के होनहार स्कूली बच्चों में क्रमशः लतिका रॉय फ़ाउंडेशन से आस्था, श्रुति, तुषार, पलक, कृष्णा और श्वेता रावत द्वारा समूह नृत्य (कथक) प्रस्तुत किया गया। राफेल राइडर चेशायर इंटरनेशनल सेंटर से ईशा, श्रेया, निकिता, सानिया बिष्ट, खुशी नेगी और श्वेता रावत ने भी शानदार समूह नृत्य (कथक) प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया I इसके अलावा विरासत साधना में अनाहत अकादमी ऑफ कथक और योग से अदिति भट्ट का कथक नृत्य, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के हर्षिता मेहता ने भरतनाट्यम, देहरादून वर्ल्ड स्कूल नाथूवाला से सिद्धि भट्ट ने कथक, तरूण संगीत एवं विचार मंच की छात्रा शिवानी बौंसियाल ने भी कथक प्रस्तुत किया। यही नहीं,चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल से नव्या गुप्ता ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।
लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई दिल्ली की आकांक्षा ने कथक, दून ब्लॉसम स्कूल से अर्पिता मेहरा ने कथक, निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी ऋषिकेश से वैष्णवी कोठियाल ने कथक, द ओएसिस से गौरी छिल्लर ने भरतनाट्यम, केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी से मंजिष्ठा ओली ने कथक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड (आसरा) से रोशनी ने कथक, द एशियन स्कूल की चारवी पटवा ने कथक तथा ओलंपस हाई की छात्रा नविता कुंवर ने कथक की अद्भुत प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। तत्पश्चात विरासत साधना के समन्वयकों राधा चटर्जी और कल्पना शर्मा ने सभी प्रतिभागी नर्तकियों को सम्मानित किया।
