Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का शुभारंभ, केवाईसी पर जागरूकता पर जोर

 

देहरादून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय निदेशक  अरविंद कुमार ने श भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून में उत्तराखंड के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह–2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज यादव, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री फिरोज हसनैन, आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग निदेशालय के प्रतिनिधि तथा नाबार्ड, एसएलबीसी, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, यूको बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान गणमान्य अतिथियों ने वर्ष भर चलने वाले अभियान के अंतर्गत उपयोग में लाए जाने वाले वित्तीय साक्षरता सप्ताह के पोस्टरों का अनावरण किया।

अपने उद्घाटन संबोधन में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद कुमार ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष जनसंख्या के विशिष्ट वर्गों को लक्षित करते हुए एक विशेष थीम पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य लक्षित अभियानों के माध्यम से आम जनता को महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन 9 से 13 फरवरी के बीच किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन आज मुंबई में आरबीआई के गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा द्वारा किया गया है। इस वर्ष की थीम “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” रखी गई है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग के लिए केवाईसी के महत्व को रेखांकित करना है।

श्री कुमार ने कहा कि गत वर्ष वित्तीय समावेशन योजनाओं के समग्र लाभ को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर देशव्यापी अभियान चलाया गया था, जिसके तहत बैंक खातों का पुनः केवाईसी किया गया। देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय ने भी उत्तराखंड में बैंकों एवं अन्य हितधारकों के साथ मिलकर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

उन्होंने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के दौरान जनता को केवाईसी के सभी पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत यह स्पष्ट किया जाएगा कि केवाईसी एक आवश्यक विनियामक प्रक्रिया होने के साथ-साथ सरल और सुरक्षित भी है। साथ ही केंद्रीय केवाईसी (सीकेवाईसी) जैसी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी तथा केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली फर्जी कॉल, संदेश और लिंक से सतर्क रहने का संदेश भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोगों को लालच में आकर मनी म्यूल बनने के गंभीर परिणामों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक, बैंकों और अन्य हितधारकों के सहयोग से देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और आउटरीच गतिविधियां आयोजित करेगा, जिन्हें वर्ष भर जारी रखा जाएगा ताकि उनका स्थायी प्रभाव सुनिश्चित हो सके।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सहयोग से मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वैन वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 से जुड़े संदेशों और वीडियो के माध्यम से आम जनता को जागरूक करेंगी। मोबाइल वैन को आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद कुमार, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज यादव, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री फिरोज हसनैन तथा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री हरि हर पटनायक ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और गुजरात सरकार के बीच 2,210 मेगावाट अंजन कुंड पंप स्टोरेज परियोजना हेतु ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

cradmin

ग्राफिक एरा के छात्र ने यू.के. में जीते दो पदक

cradmin

मुख्यमंत्री ने युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग

cradmin

सिडकुल IT पार्क भूमि आवंटन घोटाले में रिकॉर्ड गायब—तत्काल FIR व उच्चस्तरीय जांच की मांग : अभिनव थापर

cradmin

जन्म से ही बेटियों का सशक्तिकरण जरूरी : रेखा आर्या

cradmin

प्रोफेसर (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ का तेरहवां राष्ट्रीय पाक्षिक व्याख्यान सम्पन्न

prabhatchingari

Leave a Comment