Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महाराज ने शहीदों को नमन कर कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा में अपने प्राण अर्पण करने वाले शहीद जांबाज सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।  प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कारगिल में मिली विजय हमारे वीर सैनिकों के बलिदान, साहस, संयम, मर्यादा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। इसलिए इस पावन दिवस पर हमें वीर शहीदों को कृतज्ञता और श्रद्धा के साथ स्मरण करना चाहिए। उनका बलिदान हमें राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को जीवन में उतारने की सतत प्रेरणा देता है। एक सच्चा नायक वह होता है जो हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान कर देता है।  महाराज ने कहा कि कारगिल के सैनिकों की बहादुरी में हम राष्ट्र की आत्मा देखते हैं। कारगिल विजय दिवस पर हम उस साहस का जश्न मनाते हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है। कारगिल के नायक सिर्फ़ सैनिक नहीं हैं वह राष्ट्र का गौरव भी हैं। यह दिन हमें बलिदान और समर्पण की भावना को याद करने और उसका सम्मान करने का अवसर देता है। यह हमें हमारी सेना के प्रति आभार प्रकट करने और उनके योगदान को याद करने का दिन है।

 

 

Related posts

इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 20 इंस्पेक्टर एक साल बाद बहाल

prabhatchingari

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ग्रामीण महिलाओं के विकास को दी एक नई परिभाषा

prabhatchingari

श्री सत्य साई मंदिर सुभाष नगर से निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा

prabhatchingari

बर्थडे पार्टी में गई युवती को लगी चोट, कैफे विवाद में तीन युवक गिरफ्तार

cradmin

फिजिक्स वाला विद्यापीठ में “खेल महाकुंभ” की धूम

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सकों को दिए नियुक्ति पत्र

cradmin

Leave a Comment