देहरादून ,सुभाष नगर श्री सत्य साई मंदिर से अयोध्या से आए अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की झांकी निकाली गई। श्री सत्य साई मंदिर से शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभायात्रा निकाली जिसमें में लोगों को अयोध्या से आए अक्षत वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य सामाजिक सद्भाव जीबी पांडे जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में बनकर तैयार हो गया है।
अयोध्था से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम के दर्शन के लिए निमंत्रण देनें रामभक्त भव्य शोभायात्रा के रूप में घर घर पहुंचे।
इस अवसर पर अक्षत अभियान के सामाजिक सद्भाव जीबी पांडे जी नें कहा की 500 वर्षो बाद भगवान राम 22 जनवरी को अपनें घर में विराजमान हो रहें हैं। जिस हेतु अयोध्था से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम की फोटो को 5 हजार परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, साथ ही सबको भगवान राम के दर्शन का करने का निमंत्रण देंगे। उन्होने कहा की सबके सहयोग से ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। सुभाष नगर(श्री सत्य साई मंदिर )के लोगो नें दिल खोलकर समर्पण किया।
उन्होने सभी लोगो से 22 जनवरी को अपने घर में दीपावली मनाने का आह्वान किया। इस अभियान के शुभारंभ पर सुभाष नगर कार्यवाह कुशल जी , किशन शर्मा, नरेश धीर ,कपिल, पटवाल जी, डबराल जी, बिनाजोशी, सोनिया धीर,राधावल्लभ,दिनेश,मनीष पांडे व भारी संख्या मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा व लोग उपस्थित थे।
previous post
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
