Prabhat Chingari
दुर्घटना

विकासखण्ड दशौली के ग्राम मायापुर के शहीद विकास नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार हुआ

विकासखण्ड दशौली के ग्राम मायापुर के शहीद विकास नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार हुआ
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखण्ड दशौली के ग्राम मायापुर के विकास नेगी का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट अलकनंदा नदी तट पर अंतिम संस्कार हुआ।
सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई दी, पीपलकोटी क्षेत्र मायापुर बाटुला के शहीद विकास नेगी आइटीबीपी 25 वीं बटालियन अरूणाचल प्रदेश में तैनाती दे रहे थे, अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से 28 अगस्त को शहीद हो गए। इसकी सूचना उनके स्वजनों को दी गई। खबर मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 38 वर्षीय शहीद विकास नेगी अपने पीछे मां, भाई, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए।
आईटीबीपी द्वारा सैनिक को शुक्रवार को उनके घर मायापुर बाटुला लाया गया। जहां शहीद विकास का पार्थिव शव पहुंचने पर घर व परिवारजन रोने व बिलखने लगे। शहीद के अंतिम दर्शन के बाद उन्हें पैतृक घाट अलकनंदा तट पर उनके बड़े भाई शैलेंद्र नेगी द्वारा मुखाग्नि दी गई।
शहीद का सैन्य सम्मान के साथ सैकड़ों लोगों ने नमः आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लखपत बुटोला, देवेन्द्र नेगी, अतुल शाह पूर्व प्रमुख जोशीमठ प्रकाश रावत, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, गौरव फरस्वान, शंभू प्रसाद सती, तहसीलदार चमोली, पुलिस चौकी इंचार्ज पीपल कोटी, सहित सैकड़ों लोग ने अंतिम विदाई दी।

Related posts

पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बने SDRF जवान

prabhatchingari

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

हादसा : ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

cradmin

त्रिपुरा व नेपाल में हुई दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को मोरारी बापू ने दी सहायता राशि

prabhatchingari

लच्छीवाला टोल पर ट्रक ने कार को बुरी तरह पिचका दिया

prabhatchingari

पिलखी के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग बुझाई

prabhatchingari

Leave a Comment