Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

मारुति सुजुकी ने नई डिजायर कार की लॉन्च,कई आकर्षक फीचर से लैश


देहरादून,मारुति सुजुकी ने नई डिजायर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर एक बड़ा धमाका कर दिया है। यह नई पीढ़ी भारतीय बाजार में असाधारण वाहन पेश करने की मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व करती है,जिसमें जीएनसीएपी द्वारा 5-स्टार रेटिंग इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है…!!

बता दें कि मारुति ने मात्र 6.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर नई 2024 मारुति डिजायर को लॉन्च किया है। इसके सीएनजी वैरिएंट का माइलेज 33km/kg का होगा।

मारुति सुजुकी की नई डिजायर को LXI, VXI, ZXI और ZXI + जैसे 4 ट्रिम में कुल 9 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें दो CNG वेरिएंट भी हैं,इनकी एक्स शोरूम प्राइस 6.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.14 लाख रुपये तक है।

360 व्यू कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी सेगमेंट की पहली सुविधाओं से सुसज्जित,डैज़लिंग न्यू डिजायर का लक्ष्य प्रदर्शन,परिष्कार और आराम के साथ शैली को सहजता से एकीकृत करके गेम चेंजर बनना है जिसमें कि 7 आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस कार की आधिकारिक बुकिंग शुरू की जा चुकी है, जिसे 11,000 रुपए में बुक किया जा सकता है।

Related posts

नयार घाटी में विकास का शंखनाद, साहसिक पर्यटन को मिला प्रोत्साहन

cradmin

देहरादून चार लोकसभाओं के कार्यालयों का वचुर्वल माध्यम से दुष्यंत गौतम नें कार्यालय का किया उद्घाटन,

prabhatchingari

मौसम ने ली करवट , बदरीनाथ-केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, लौटी ठंड

prabhatchingari

दो महान् गुरुओं की महासमाधि- नेहा प्रकाश

cradmin

रैम्बो सर्कस का देहरादून में भव्य आगाज़, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

cradmin

लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,

prabhatchingari

Leave a Comment