Prabhat Chingari
राष्ट्रीयव्यापार

मारुति सुज़ुकी ने 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों और एग्रीगेटरों के साथ किया समझौता

 

 

देहरादून,: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों और एग्रीगेटरों के साथ सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, हिसाशी ताकेउचि और सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स), पार्थो बनर्जी और सीपीओ के अन्य वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।

इस अवसर पर मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में, हम अपने ग्राहकों को सुखद ओनरशिप का अनुभव देने का प्रयास करते हैं ताकि कंपनी पर उनका भरोसा लम्बे समय तक बना रहे। आज, हम एक ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, क्योंकि हम पूरी तैयारी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, ताकि ईवी चार्जिंग से जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके। हमने अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क के माध्यम से 1,100 से अधिक शहरों में फैले 2,000 से अधिक मारुति सुज़ुकी एक्सक्लूसिव चार्जिंग पॉइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है।

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा, “आज भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए दौर की शुरुआत है। मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मारुति सुज़ुकी पूरी तरह ईवी के लिए तैयार है।

Related posts

केंद्र का एक और बड़ा झटका, रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, पेट्रोल और डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ी

prabhatchingari

कोटक 811 ने पेश किया 3 इन 1 सुपर अकाउंट-बचत, खर्च, उधार और आय सब एक अकाउंट में

cradmin

पंजाब नैशनल बैंक ने साइबर सुरक्षा हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया

cradmin

बीएम हुंडई ने “ऑल न्यू बोल्ड अलकज़ार” का किया उद्घाटन

prabhatchingari

राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी

prabhatchingari

ग्रामीण वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए पीएनबी ने किया मासिक कृषि आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment