Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया यौन शोषण, पूर्व बीजेपी नेत्री पर बड़ा आरोप, दोनों गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार , भाजपा की एक पूर्व नेत्री ने मां बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। भाजपा की पूर्व नेत्री पर आरोप है कि उसने अपनी 13 साल की बेटी का यौन शोषण अपने ब्वॉयफ्रेंड से करवाया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा की पूर्व पदाधिकारी और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी भाजपा की पूर्व नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब 01 महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की, तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद आरोपी मां को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व नेत्री के ब्वॉयफ्रेंड ने हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद वह इसी होटल में रह रही थी। दोनों को यहीं से गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे ब्वॉयफ्रेंड के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी मां के ब्वॉयफ्रेंड व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 13 साल की बच्ची के मुंह से मां की करतूत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

Related posts

भाजपा राज में अधिकारी असुरक्षित, लोकतंत्र पर सीधा हमला: गरिमा

cradmin

श्री ओम फाउंडेशन और राही नेत्रधाम ने उत्तराखंड में एआई-सक्षम मोबाइल आई क्लिनिक की शुरुआत की

prabhatchingari

श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

cradmin

फिजिक्स वाला विद्यापीठ में “खेल महाकुंभ” की धूम

prabhatchingari

उत्तराखंड की विरासत को नई पहचान देगा – भव्य रामलीला महोत्सव 2025

cradmin

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

Leave a Comment