Prabhat Chingari
उत्तराखंड

संघ शताब्दी वर्ष: देहरादून में मोहन भागवत करेंगे वैचारिक संवाद

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत 22 एवं 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
प्रवास के प्रथम दिन 22 फरवरी को सरसंघचालक प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जबकि 23 फरवरी को वे पूर्व सैनिक सम्मेलन में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इन दोनों आयोजनों में उनके संबोधन के दौरान सामाजिक, शैक्षिक एवं बौद्धिक विषयों पर वैचारिक मंथन होगा।
उत्तराखंड प्रांत के प्रचार प्रमुख श्री संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक श्री मोहन भागवत देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवास कर समाज के प्रमुख वर्गों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को व्यापक रूप से साझा किया जा सके।

Related posts

जनमानस के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर का उद्देश्य :डीए

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल का सीपीआर जागरूकता सप्ताह 1300 से ज्यादा को ट्रेनिंग

cradmin

गोपेश्वर महाविद्यालय का योग शिविर गंणजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया

cradmin

नंदा सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

prabhatchingari

तीन दिवसीय उत्तराखंड युवा विधानसभा सत्र 27 से शुरू

prabhatchingari

यूपीईएस-हेस्को की राष्ट्रीय पहल, पर्यावरणीय शिक्षा के लिए बनेगा भविष्य-उन्मुख करिकुलम फ्रेमवर्क

cradmin

Leave a Comment