Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तरकाशी की टनल से सुरक्षित निकले प्रत्येक श्रमिक को मोरारी बापू देंगे 15.000 की धनराशि

कथावाचक मोरारी बापू ने सरकार के प्रयासों को भी सराहा
देहरादून,  पिछले कुछ दिनों के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक निर्माणाधीन टनल में 41 मजदूर फंसे हुए थे और उन्हें बचाने की कोशिशें की गईं। पिछले 17 दिनों से पूरे देश को जिस पल का इंतजार था वह मंगलवार को आ गया। उत्तराखंड में सुरंग से 41कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और रामचरितमानस के प्रतिपादक पूज्य मोरारीबापू ने भी इसकी सराहना की है और सभी कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया है।
पूज्य मोरारीबापू ने इन कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार को बधाई दी। सभी 41 बहादुर कर्मचारियों को मोरारीबापू ने प्रति कर्मचारी 15,000 रुपये की राशि अर्पण की है। कुल 6,15,000 रुपये की राशि श्रमिकों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। पूज्य मोरारीबापू ने भी सभी श्रमिकों के परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

धामी मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार।

cradmin

लक्ष्मी नारायण भगवान के रूप में पूजे गए दंपति

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

cradmin

कश्मीर सोनमार्ग में देवाल की सरोजनी कोटेडी नें स्नो शू में जीता पहला स्वर्ण पदक

prabhatchingari

यातायात नियम तोड़ने पर दून पुलिस सख़्त, बीएनएस में दर्ज हुआ राज्य का पहला केस

cradmin

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

cradmin

Leave a Comment