Prabhat Chingari
जीवन शैली

जम्मू में शहीद हुए जवानों और उन्नाव सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को मोरारी बापू देगें सहायता राशि

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी गतिविधि चल रही है जिसे खत्म करने के लिए भारत सरकार सराहनीय प्रयास कर रही है। दो दिन पहले सर्च ऑपरेशन के दौरान सैना की टुकड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। पूज्य मोरारीबापू ने सभी जवानों की शहादत को सलाम किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पूज्य मोरारीबापू ने श्री चित्रकूटधाम ट्रस्ट के माध्यम से सभी जवानों के लिए सेना कल्याण कोष में 75,000 रूपए का अनुदान प्रदान किया है।

एक अन्य घटना में बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस उन्नाव के पास भयानक हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 18 लोगों की मौत हो गई है। घटना का विवरण प्राप्त किया जा रहा है। पूज्य मोरारीबापू ने दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की सहायता राशि अर्पित की है। कुल 2,70,000 रुपये की राहत राशि पीड़ित परिवारों तक उत्तर प्रदेश स्थित रामकथा के श्रोताओं द्वारा पहुंचाई जाएगी।

पूज्य मोरारीबापू ने सभी मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

कर भला तो हो भला”; अब भी समय है, इस कहावत को जीवन में उतार लीजिए – अतुल मलिकराम

prabhatchingari

नीती माणा घाटी कोविड टीम ने बांटी नंदा नगर में राहत सामग्री

cradmin

रक्षाबंधन के मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं को दी दो बड़ी सौगातें

cradmin

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

cradmin

मानसून से लोनिवि को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान: महाराज

cradmin

उत्तराखंड जौनपुर लेखक अपने लेखन द्वारा कर रहे समाज को जागृति का प्रयास

prabhatchingari

Leave a Comment