Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

कश्मीर में शहीद हुए जवानों को मोरारीबापू की श्रद्धांजलि और परिवारजनों को सहायता

 

 

देहरादून ,कल जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में भारतीय सेना का एक ट्रक खाई में गिर जाने से 10 जवान शहीद हो गए हैं।एंटी-टेररिस्ट फोर्स का एक वाहन डोडा क्षेत्र में सैनिकों को लेकर सर्च ऑपरेशन पर था। इसी दौरान चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रक करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे देखते ही देखते 10 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। पूज्य मोरारी बापू ने इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारों को 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2,50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जिसे ट्रस्ट के माध्यम से आर्मी वेलफेयर फंड में भेजी जाएगी। इसी घटना में 11 सैनिक घायल हुए और हर सैनिक को 11,000 रुपये के हिसाब से कुल 1,21,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

पूज्य मोरारीबापू ने सभी दिवंगतों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है।

Related posts

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

वेडिंग अवार्ड्स 2024 में वेडिंग सर्विसेज में उत्कृष्टता पर कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

cradmin

गंगोत्री में प्रवेश से पहले ‘आस्था की कसौटी’, पंचगव्य प्रस्ताव पर मंथन

cradmin

ईट राइट इंडिया अभियान की हुई जोरदार शुरुआत

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत एसपी चमोली ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

cradmin

Leave a Comment