Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

नुणाई मेला: जौनसारी संस्कृति का जीवंत उत्सव

 

देहरादून/लाखामंडल,खत बौन्दूर के मानथात लाखामंडल में आज पारंपरिक नुणाई मेले का भव्य आयोजन हुआ। यह मेला जौनसार-बावर क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और भेड़पालकों के स्वागत में आयोजित किया जाता है, जब वे डांडों से सकुशल घर लौटते हैं।

जौनसारी जनजाति की समृद्ध परंपराओं और एकता को दर्शाता यह मेला अगस्त माह में आयोजित होता है, जिसमें 24 गांवों के लोग भाग लेते हैं। मेले में पारंपरिक नृत्य-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विविध आयोजन हुए।

कार्यक्रम में खत बौन्दूर के स्याणा गुडू पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बचना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सरीता पंवार, स्याम दत्त जोशी, ओम प्रकाश पर्व, मीडिया प्रभारी इवा मोर्चा प्यारे राम नौटियाल, पूर्व बीटीसी सोरब राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बचना शर्मा ने कहा कि जौनसारी जनजाति उत्तराखण्ड की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है, जो स्वयं को पांडवों का वंशज मानती है और नुणाई मेला उनकी परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।

Related posts

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशाल त्यागी को मिली अहम जिम्मेदारी

cradmin

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर सीधे जेल

cradmin

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में वार्षिकोत्सव व इन्द्रमणि बडोनी का शताब्दी समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

cradmin

मुख्यमंत्री धामी से एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों ने की मुलाकात

cradmin

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल और यूथ रेडक्रॉस चमोली ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

prabhatchingari

Leave a Comment