Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

नर्सिंग अधिकारियों का सीएम आवास मार्च बिफरा, पुलिस से भिड़ंत में कई घायल

 

 

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। दिलाराम चौक से रैली के रूप में आगे बढ़ रहे अभ्यर्थियों को सालावाला-हाथीबड़कला पुल के पास पुलिस ने भारी बंदोबस्त के बीच रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें कई नर्सिंग अभ्यर्थी चोटिल हो गए।

 

अभ्यर्थी मधु उनियाल ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण कूच के बावजूद पुलिस ने अमानवीय व्यवहार करते हुए बल प्रयोग किया और महिलाओं को जबरन वाहनों में बैठाकर एकता विहार धरना स्थल भेज दिया।

 

नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले हुए इस कूच का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कोविडकाल में सेवा देने के बाद भी बेरोजगार नर्सों को उपेक्षा झेलनी पड़ रही है।

 

अभ्यर्थी विनता ने कहा कि कोविड के दौरान उन्होंने मोर्चे पर काम किया, लेकिन नियुक्तियों की स्थिति आज भी जस की तस बनी है। वहीं, अभ्यर्थी सपना ने आरोप लगाया कि कूच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन पर हाथ उठाया। उन्होंने मांग की कि दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

राजेंद्र कुकरेती ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर एकता विहार धरना स्थल पर छोड़ा, जहां उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा।

 

शाम को पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत, यूकेडी और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। डॉ. रावत ने कहा कि महिला नर्सों के साथ पुलिस का रवैया निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वर्दी और पद का गलत इस्तेमाल कर रही है।

 

धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख लोगों में नवल पुंडीर, अनिल रमोला, विकास पुंडीर, परवेश रावत, सुमन, शहाना, सरिता जोशी, गणेश, प्रमोद चमोली, अशुतोष, राज, लक्ष्मण बिष्ट, शिवम गोदियाल, मधु उनियाल, सुनिता, मीना रावत, नीतू शर्मा और प्रेमा शामिल रहे।

 

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

cradmin

ग्राफिक एरा नासा- इसरो के निसार मिशन से जुड़ा

prabhatchingari

नैनीताल एसजी पाइपर्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के लिये किया जागरूक

prabhatchingari

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

विरासत महोत्सव : विरासत साधना में डांस परफॉर्मेंस से भक्तिमय हुई महफ़िल 

cradmin

Leave a Comment