Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

 

देहरादून। कृषि, वानिकी एवं मत्स्य विद्यालय, जिज्ञासा विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. रोनक यादव (एआरएस वैज्ञानिक, आईसीएआर–सीएएफआरआई, झांसी) ने “कृषि एवं वानिकी शिक्षा का वर्तमान परिदृश्य: चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर अपने विचार विस्तार से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शंकर रामामूर्ति ने अपने संबोधन में वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वानिकी क्षेत्र में नवाचार और शोध के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश नायक, डॉ. मोहम्मद फैसल,  प्रेरणा ध्यानी तथा  शगुन लोधी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जिज्ञासा विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण,जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

cradmin

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

cradmin

चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर महाराज ने दी बधाई

prabhatchingari

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, कथियान शिविर में 1086 लाभार्थी लाभान्वित

cradmin

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 190 मामलों पर प्रशासन सख्त

cradmin

उत्तराखंड की बेटियां चमकेंगी क्रिकेट मैदान पर — सीएयू ने घोषित की अंडर-19 महिला टीम, नई प्रतिभाओं को मिला मौका

cradmin

Leave a Comment