Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

ऑपरेशन कालनेमि : ढोंगियों पर कहर बनी दून पुलिस

 

देहरादून। उत्तराखंड की देवभूमि में धर्म की आड़ में चल रहे पाखंड पर अब शिकंजा कसने लगा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।

ढोंगी बाबा साधु-संत का भेष धारण कर लोगों को झांसा देकर कर रहे थे ठगी।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पकड़े गए 10 आरोपियों में 7 अन्य राज्यों से हैं – उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और कर्नाटक से।

गिरफ्तार फर्जी बाबाओं ,प्रमोद सिंह, सोनी सिंह, अभयनाथ, दिनेश दास, संजय, अनिल कुमार, एन. अजीत कुमार, अशोक कुमार, बलवंत बाबा और मयंक कुमार जोशी।

पुलिस की सख्त चेतावनी
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे ढोंगियों पर कतई ढिलाई न बरती जाए।
जनता से अपील है कि ऐसे पाखंडियों से सतर्क रहें, धोखे में न आएं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

“ऑपरेशन कालनेमि” लगातार जारी रहेगा – आस्था के नाम पर फरेब अब बर्दाश्त नहीं।

Related posts

संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द होंगे परमानेंट, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

prabhatchingari

SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

prabhatchingari

स्पिक मेके द्वारा रुद्र वीणा प्रस्तुति आयोजित

prabhatchingari

उत्तराखंड की निधि कर मानवीय पहल के लिए यूएन में सम्मानित 

cradmin

भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

cradmin

अवैध कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की दोहरी कार्रवाई – कुल 159 लीटर शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment