Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सोने व चांदी से निर्मित राम दरबार की खूब डिमांड कर रहे लोग, कीमत जानिए

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। गोरक्षनगरी में भी इसके लिए लोगों में खूब उत्साह है। लोग अपने-अपने तरीके से इस उत्सव को मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। सराफा बाजार में भी इसका असर दिखने लगा है। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए सराफा बाजार चांदी से बने श्रीराम मंदिर और राम दरबार के मॉडल लेकर आया है। लोगों की मांग के अनुसार अलग-अलग वजन के मंदिर और राम दरबार के मॉडल तैयार भी किए जा रहे हैं।

सहालग खत्म होने के बाद अचानक राम मंदिर के सोने-चांदी के मॉडलों की बिक्री बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में इन्हें स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारियों का मानना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी तक शहर में लगभग पांच से सात करोड़ रुपये के राम मंदिर के मॉडलों और राम दरबार की बिक्री हो सकती है।सराफा बाजार में इन दिनों राम मंदिर के मॉडल खरीदने की धूम है। तमाम ग्राहक अपनी पसंद के आकार, वजन और नक्काशी वाले राम मंदिर के मॉडल का आर्डर दे रहे हैं। हिंदी बाजार के श्री श्याम ज्वेर्ल्स के निदेशक मनीष राज बर्नवाल ने बताया कि अभी 800 ग्राम से लेकर डेढ़ किलो तक के श्रीराम मंदिर के मॉडलों की मांग अधिक है।

Related posts

रंग में भंग: झगड़े में भिड़े दो पक्ष, सात हवालात में

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2100 मरीजों ने उठाया लाभ

cradmin

वन्यजीवों का संरक्षण जीवन की निरंतरता का संकल्प

cradmin

रांसी में भी आयोजित हों राष्ट्रीय खेल – संघर्ष समिति

prabhatchingari

कन्या राशि के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, मिथुन, सिंह, तुला और धनु को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने “होंडा मानेसर हाफ मैराथन 2026 – रन फॉर रोड सेफ्टी” के चौथे संस्करण का सफल समापन किया

cradmin

Leave a Comment