Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

बॉबी के नामांकन जुलूस में उमड़े लोग, रणसिंग्हा गूंजे…..

देहरादून,उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शुक्रवार को टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। उन्हें यूकेडी का भी समर्थन हासिल है। परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक निकले नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या युवा शामिल हुए। नामांकन जुलूस में उक्रांद के झंडे भी लहराए।

बॉबी पंवार के नामांकन से पहले शुक्रवार सुबह 10.30 से लोग परेड ग्राउंड में जुटने शुरू हो गए थे। जौनसारी महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। उन्होंने जौनसार के लोकगीत गाए और तांदी नृत्य किया। परेड ग्राउंउ में 11.30 बजे जैसे ही बॉबी पंवार पहुंचे भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद बॉबी पंवार खुली जीप पर सवार होकर जुलूस के साथ परेड ग्राउंड से एस्लेहॉल, राजपुर रोड, गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए पहुंचे उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय से काफी संख्या में दल के कार्यकर्ता झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। पुलिस ने कलक्ट्रेट से पहले बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया। दोपहर डेढ़ बजे बॉबी पंवार ने नामांकन कराया।

Related posts

प्रदेश की बेटियों के लिए ऐतिहासिक कदम होगा यूसीसी: रेखा आर्या

prabhatchingari

पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

cradmin

लोक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है ज्योतिर्मठ

prabhatchingari

अवैध प्रवास पर कार्रवाई — दो बांग्लादेशी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं

cradmin

भाजपा का गांव चलो अभियान, दौरे पर सांसद राज्य लक्ष्मी शाह:थौलधार ब्लॉक के बेरगणी रामगांव में रात्रि प्रवास किया

prabhatchingari

प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

cradmin

Leave a Comment