Prabhat Chingari
Uncategorized

ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज ।*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल- 103 लोगों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही ।*

*पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह* द्वारा नव वर्ष आगमन के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हेतु होटल/ ढाबों की आड़ में शराब बेचने/ पिलाने वालों तथा शराब के नशे में वाहन चलाने / असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में दिनांक- 02.02.2024 को *क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पन्त एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली* के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी:-

1-*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पन्त* के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त पन्त मय टीम द्वारा होटल ढाबा चैकिंग के दौरान लाशघर रोड में पुनेठा इन के सामने स्थित ढाबे में शराब परोसने व बेचने पर ढाबा संचालक महेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी खती गांव पिथौरागढ़ को 17 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध *धारा 21/60 आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

2- *प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग उमराव सिंह* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हर सिंह मेहरा निवासी जिवाल पो0 चिटकल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 लोगों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत तथा सार्वजनिक स्थान में शराब पीने तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 31 लोगों का पुलिस अधिनियम के तहत, 02 लोगों का कोटपा एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गयी तथा 19 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी ।

Related posts

साली को मैसेज करना जीजा को पड़ा भारी, पत्नी पहुंची थाने

prabhatchingari

आस्था की डुबकी लगाकर पीएम मोदी ने दिया एकता का संदेश

prabhatchingari

सीएम धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवल का शुभारंभ

prabhatchingari

देवाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार जवान की मौत

prabhatchingari

खाई में गिरा ट्रक , SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी ने आईटीबीपी देहरादून में मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशाला करी आयोजित

prabhatchingari

Leave a Comment