Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर

देहरादून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून 2025 तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून में रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी तथा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगी।

इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति का प्रमुख कार्यक्रम देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निवास “आशियाना” में होगा। उल्लेखनीय है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है, जिसे लेकर विशेष आयोजन प्रस्तावित हैं। इसी दिन राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोलने की औपचारिक शुरुआत भी महामहिम राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

महामहिम राष्ट्रपति के योग के प्रति विशेष लगाव को देखते हुए उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की संभावना भी जताई जा रही है।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र राजधानी देहरादून में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है, जो 21 जून तक प्रभावी रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

यू.पी.ई.एस. को ‘गोल्ड लीफ’ प्रमाणन, BEST सेंटर का शुभारंभ

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने कर्णप्रयाग में आयोजित वैशाखी मेले का वर्चुअल उद्घाटन किया

prabhatchingari

मैक्स फ़ैशन ने लैक्मे फ़ैशन वीक में शानदार शुरुआत की, कल्कि केकलाँ रनवे पर छा गईं

prabhatchingari

उत्तराखंड में पहली बार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी

cradmin

उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा एक मर्मस्पर्शी युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ।

cradmin

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित दवाएं जब्त

cradmin

Leave a Comment