Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रशासन की सख्ती के आगे झुके निजी स्कूल

फीस वसूली और नियमों पर आए बैकफुट पर

देहरादून , मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोतरी का खेल भी सामने आया है। फीस बढोतरी पर जिला प्रशासन की जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है।
जिला प्रशासन के कड़े रूख और निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही से जहंा निजी नामी गिरामी स्कूलों के तेवर ढीले हो गए हैं, वहीं स्कूल प्रबन्धन अब अपनी फीस घटा रहे। ताजा मामला द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल भानियावाला का है, स्कूल प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप से स्कूल फीस कम करने का पत्र प्रशासन को दिया है। जिला प्रशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे अब शिक्षा माफियाओं के हौसले नहीं टिक पा रहे हैं, जिससे जिले के कई नामी गिरामी स्कूल अब मनमर्जी फीस बढोतरी पर आए बैकफुट पर आएं है। जिला प्रशासन ने जैसे ही सख्ताई दिखाई तो धीरे-2 स्कूल फीस बढोतरी का खेल भी खुलने लगा। द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का मामला सामने आया है जहां 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी की थी शिकायत, बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल संचालित होने पर प्रशासन ने लगाई रू0 5,20,000 शास्ति लगाई थी। अब स्कूल प्रबन्धन द्वारा जिला प्रशासन को लिखित रूप फीस कम करने का पत्र दिया है।

Related posts

पहली बार, 15 मेट्रिक टन मेघालय अदरक को समुद्री मार्ग से दुबई के लुलु ग्रुप को निर्यात किया

prabhatchingari

प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन हुआ अभिभूत,खुद को समझती हूं सौभाग्यशाली-रेखा आर्या

prabhatchingari

पीएनबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वी. ए. डब्लूए) – 2025 मनाने के लिए आयोजित किया साइक्लोथॉन 

cradmin

स्वास्थ्य विभाग के लिए रणनीति बनाएंगे एसएचएसआरसी डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार

cradmin

Leave a Comment