Prabhat Chingari
Uncategorizedउत्तराखंड

उत्तराखंड के कार्मिकों को महंगाई में राहत, डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, पेंशनरों को भी लाभ

देहरादून ,उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के करीब 04 लाख कार्मिकों को महंगाई राहत का तोहफा दिया है। कार्मिकों का डीए (महंगाई भत्ता) भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका लाभ पेंशनरों को भी दिया जाएगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया। आदेश के अनुसार बढ़े हुए डीए का लाभ सरकार के कार्मिकों/सिविल/पारिवारिक/पेंशनरों/स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत कार्मिकों/सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को मिलेगा।

हालांकि, ऐसे सभी सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों 7वें पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया को। ऐसे सभी कार्मिकों के लिए 01 जनवरी 2025 से वर्तमान में अनुमन्य मूल वेतन में महंगाई भत्ते/ महंगाई राहत की वर्तमान दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत प्रतिमाह (2 प्रतिशत की वृद्धि) रहेगी।

चंपावत एवं लमगडा तहसील भवनों के निर्माण को 17.74 करोड़ की स्वीकृति
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील चम्पावत के भवन निर्माण कार्य के लिए 13.86 करोड की धनराशि तथा जनपद अल्मोड़ा के विधान सभा क्षेत्र जागेश्वर की लमगडा तहसील भवन के निर्माण हेतु 3.88 करोड की स्वीकृति प्रदान की है।

ऊधम सिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न निर्माण कार्यों को 5.63 करोड़ की धनराशि
मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर में पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पूर्व निर्मित ढाचें के ध्वस्तीकरण/अस्थायी विस्थापन कार्य एवं उक्त एयरपोर्ट के रनवे तथा विस्तारीकरण हेतु 3 करोड़ एवं जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत कनालीछीना तहसील परिसर में पार्किंग, चाहरदीवारी एवं पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 2.63 करोड की स्वीकृति भी प्रदान की है।

Related posts

वाद-विवाद में अरुकांश और निधि अव्वल

cradmin

बालक को परिजनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई मासूम चेहरे की मुस्कान

cradmin

आपदा पीड़ितों को ग्राफिक एरा फिर भेजा राशन

cradmin

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न दें: महाराज

prabhatchingari

पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा, लोको ट्रेनों की टक्कर में कई श्रमिक घायल

cradmin

स्वास्थ्य विभाग के लिए रणनीति बनाएंगे एसएचएसआरसी डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment