देहरादून शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा सभागार कक्ष में बिल लाओ इनाम पाओ योजना में जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर के विजेताओं के लकी ड्रा निकाले।
राज्य कर विभाग की बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत 6000 विजेताओं को लकी ड्रा के माध्यम से स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और इयरबड्स मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि योजना में अब तक रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं की संख्या 47408, कुल अपलोड बिलों की संख्या 235999 तथा बिलों का मूल्य 90.07 करोड़ रुपए है। उन्होंने सर्वाधिक बिल अपलोड करने वाले टिहरी निवासी रवीन्द्र सिंह की प्रशंसा की। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना को 30 नवम्बर विस्तारित किया है। मंत्री ने कहा कि योजना में ऐसे व्यापारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा जिनके प्रतिष्ठान से सर्वाधिक बिल अपलोड किए जाएंगे। पुरस्कार प्राप्ति की जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1800-120-122-277, 7618111270 7618111271 जारी किया है। इस अवसर पर डा. अहमद इकबाल, आयुक्त राज्य कर आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त राज्य कर, अनिल सिंह, अपर आयुक्त राज्य कर, अमित गुप्ता, अपर आयुक्त राज्य कर तथा अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
