Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

जिला प्रशासन की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी; दवाई बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध

 

 

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत प्राप्त हुई कि कांवली रोड में संचालित शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया। वहीं अमित मेडिकोज पर ओषधियां गंदगी में भण्डारित एवं प्रदर्शित पाई गई औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख सुव्यवस्थित नही पाए। टीम द्वारा सम्बन्धित मेडिकोज को जब-तक पाई गई कमियां में सुधार नही किया तथा लाईसेंस की शर्तें पूर्ण नही की जाती तब-तक औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है।

 

Related posts

अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

cradmin

चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक

prabhatchingari

देवभूमि की बेटी का पराक्रम, रक्षा निर्माण क्षेत्र में बनाई नई पहचान उत्तराखंड की महिला बनी डिफेंस

cradmin

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी

prabhatchingari

केक से मुंह मीठा कर मनाया गौरैया दिवस

prabhatchingari

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

cradmin

Leave a Comment