Prabhat Chingari
दुर्घटना

टपकेश्वर मंदिर के पास नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

देहरादून, सांय 06:30 बजे पुलिस थाना कैंट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि टपकेश्वर मंदिर के पास कल एक युवक नदी में डूब गया था, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कल SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

आज दिनाँक 10 अगस्त को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा नदी से उक्त युवक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का नाम :–* रितेंद्र राणा पुत्र भगवान सिंह राणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी- आकाशदीप कॉलोनी, गढ़ी कैंट, देहरादून।

Related posts

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटना – SDRF, NDRF एवं अन्य एजेंसियों द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

cradmin

कार दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया एक व्यक्ति को सुरक्षित

prabhatchingari

रुड़की गंगा हादसा: सर्च ऑपरेशन में आई तेजी, मौके पर पहुंचे SDRF सेनानायक

cradmin

उफनाए गुरुणी नाले में बही बलेरो, एक की मौत; दो ने बचाई जान

cradmin

सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई घायल

cradmin

Leave a Comment