Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

गहरी खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू…

 

देहरादून,  तड़के करीब 4:16 बजे कंट्रोल रूम CCR देहरादून को एक आपात सूचना प्राप्त हुई कि कोलू खेत से लगभग 1 किलोमीटर आगे गलौबी नामक स्थान पर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। सूचना के अनुसार फायर सर्विस और जिला पुलिस पहले से घटनास्थल पर मौजूद थीं, किंतु परिस्थितियों को देखते हुए एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता बताई गई।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम बिना विलंब किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को ज्ञात हुआ कि एक युवक —
मनीष सिंह, पुत्र  महेंद्र कुमार, उम्र लगभग 30 वर्ष,
निवासी: जहांगीराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
लगभग 100 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में पड़ा है।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अंधेरे के बीच एसडीआरएफ ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया। अत्यंत सावधानी और दक्षता के साथ युवक को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात घायल युवक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और 108 एम्बुलेंस सेवा के सहयोग से निकटतम अस्पताल भिजवाया गया।

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयासों से एक बहुमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सकी। विभाग ने इस कठिन ऑपरेशन को सफलता पूर्वक पूर्ण कर एक बार फिर अपनी तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सिद्ध किया।

Related posts

पी. जी. कॉलेज में योग कार्यशाला हुई आयोजित……

prabhatchingari

दूरस्थ क्वांसी में ग्राफिक एरा का चिकित्सा शिविर

prabhatchingari

करुणा और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण बना एसजीआरआर विश्वविद्यालय

cradmin

यात्रा मार्ग पर गाड़ियों में संगीत बजाने पर लगा बैन,व इस समय प्रतिबंधित रहेगी यात्रा…..,

prabhatchingari

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बोले, हम किसी को हराने के लिए नही, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव रखने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने को हैं चुनाव मैदान में

prabhatchingari

राजनैतिक साख बचाने को हरक ले रहे झूठे आरोपों का सहारा : भट्ट

cradmin

Leave a Comment