Prabhat Chingari
राजनीती

सीमांत गांव रैथल में मुख्यमंत्री धामी को देख महिलाएं बोली “भैजी हमार दगड़ी सेल्फी लियावा त”……..

देहरादून/उत्तरकाशी : आज भटवाड़ी, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में जाते वक्त रास्ते में रैथल गांव के पास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपने काफिले को रोक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गांव वासियों की खुशी का जैसे कोई ठिकाना ही नहीं रहा। बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें, बच्चे हर उम्र के लोग जैसे उनकी एक झलक पाने को लालायित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी से उतरकर सबका अभिवादन किया। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन किया। माताओं और बहनों में मुख्यमंत्री के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, जैसे बहनों में अपने भाई से मिलते वक्त होता है। सभी ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया और साथ में एक सेल्फी लेने के लिए बोली *”भैजी अमारी दगड़ी सेल्फी ल्यिवा त”…* मुख्यमंत्री धामी ने भी उनकी खुशी का मान रखते हुए सभी के साथ सेल्फी ली।

Related posts

कांग्रेस पर आरोप लगाकर कम नहीं हो जाते भाजपा के पाप- गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

प्रधानमंत्री ने किया विकसित भारत’ के संकल्प को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत: धामी

cradmin

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक सम्पन्न…

cradmin

उत्तराखंड की पर्वतीय-मैदानी विविधता पर केंद्रित रही युवा सदन की चर्चा

cradmin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

prabhatchingari

उत्तराखंड: पांचों सीटें जीतने के बाद भी घटा भाजपा का वोट प्रतिशत

prabhatchingari

Leave a Comment