Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

आउटसोर्सिंग व अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

देहरादून। सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक से, इस तरह की सेवा शर्तों के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यसचिव आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि, इस रोक का आशय मात्र भविष्य में होने वाली भर्तियों से है।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा कि सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक संबंधित ताजा शासनादेश का, इस तरह की व्यवस्था के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि, भविष्य में रिक्त पदों पर अब मात्र नियमित भर्तियां ही की जाएंगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोई भी शासनादेश पिछली तिथि से लागू नहीं होता, इस कारण इस शासनादेश का असर भी आगामी भर्तियों पर होगा, पहले से कार्यरत कर्मचारी इससे प्रभावित नहीं होंगे। सभी विभाग इसी क्रम में शासनादेश का पालन सुनिश्चित करेंगे

Related posts

प्रधानमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर आबकारी विभाग का प्लास्टिक होलोग्राम

prabhatchingari

दलदल में डुबोकर युवक की हत्या

prabhatchingari

अहिकोज़ा ने भारत में आर्टिज़नल लक्जरी बढ़ाने के लिए ब्रह्म ग्रुप से हाथ मिलाया

prabhatchingari

दो हफ्तों तक क्रिकेट का महाकुंभ

cradmin

भक्ति की त्रिवेणी: श्रीराम, श्रीकृष्ण और नृसिंह अवतार का भव्य उत्सव

prabhatchingari

विश्व पर्यावरण के अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता…

cradmin

Leave a Comment