Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहायक रामचंद्र बिष्ट हुए सेवानिवृत्त

ऋषिकेश: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )में सहायक के रूप में कार्यरत रामचंद्र बिष्ट 25 वर्ष की दीर्घ सेवा के बाद 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु में आज सेवानिवृत्त हो गये। मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह ऋषिकेश में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भब्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया बैंड बाजों के साथ उन्हें विदाई दी गयी इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति सहायक रामचंद्र बिष्ट के सेवानिवृत्ति पर मंदिर समिति के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने भी उनके दीर्घ जीवन की कामना की है।तथा उनके सेवाभाव की सराहना की है कहा कि उनका व्यवहार हमेशा सकारात्मक रहा तथा पूरे मनोयोग से उन्होंने भगवान बदरी- केदार की सेवा की।

विदाई सम्मान समारोह के बाद रामचंद्र बिष्ट को बैंड के साथ ससम्मान विदा किया गया।
और माहौल भावुक हो गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति प्रबंधक विशाल पंवार, उदयवीर रमोला,अमरदेव बेलवाल, कल्याण सिंह नेगी, राहुल नेगी,विधाता देवी, अवर सहायक मनोज रावत, मुन्नी देवी, गीता देवी,पार्वती देवी,रीना रावत, मनीष पालीवाल शोभा ममगाई, राजू गोडियाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने पंचायती वन निर्देशिका 2023 का किया विमोचन…….

prabhatchingari

वाद-विवाद में अरुकांश और निधि अव्वल

cradmin

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी का अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ 1000 से अधिक पौधारोपण

cradmin

विरासत महोत्सव में आज सुपर बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

cradmin

डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां परखी

cradmin

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

prabhatchingari

Leave a Comment