Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी की सख्ती से मचा हड़कंप, हिस्ट्रीशीटर समेत दो तस्कर दबोचे

 

देहरादून। मुख्यमंत्री   धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली विकासनगर और कोतवाली डोईवाला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 482 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

विकासनगर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2026 को अम्बाडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चेतना क्लब ग्राउंड के पास से हैदर उर्फ जग्गा (27) निवासी ग्राम अम्बाडी को 230 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी और गुंडा एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

डोईवाला में 252 ग्राम चरस बरामद

उधर, कोतवाली डोईवाला पुलिस ने जाखन बस्ती, लालतप्पड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान राहुल उर्फ लक्की (21) निवासी पंचवटी कॉलोनी, कुड़कावाला रोड को 252 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 51/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों व मजदूरों को फुटकर में चरस बेचता था। वह ऊंचे दामों पर चरस बेचकर मुनाफा कमाता था और खुद भी नशे का सेवन करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

अभियान जारी रहेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

दून पुलिस की इस कार्रवाई को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए होंगें बन्द

cradmin

ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने की जलवायु परिवर्तन पर चर्चा

prabhatchingari

शिक्षकों को मिला अनुसंधान कौशल सीखने का अवसर, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में सार्थक पहल

prabhatchingari

चमोली के विकासखंड पोखरी के करछना गांव की आस्था ने हासिल की टॉप रैंक

prabhatchingari

ये गर्व और नये संकल्पों का वक्त है: डॉ राखी

cradmin

ग्राफिक एरा के 7 छात्रों को 32.88 लाख का प्लेसमेंट ऑफर

prabhatchingari

Leave a Comment