Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राज्यपाल की मुहर के साथ ही उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए विधानसभा से पारित उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर राज्यपाल की मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा सशक्त भूकानून लागू होने के साथ प्रदेशवासियों की जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। साथ ही आवासीय, शिक्षा, अस्पताल, होटल, उद्योग जैसी जरूरत के लिए भी, अन्य प्रदेशों के लोगों को निर्धारित प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही उत्तराखंड में तय मानकों के अनुसार ही जमीन मिल पाएगी। सख्त भू-कानून लागू होने से प्रदेश में डेमोग्राफी चेंज की कोशिशों पर रोकथाम लग सकेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक पहचान को मजबूत बनाने के लिए सख्त भू- कानून को मंजूरी प्रदान करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में पीएम मोदी कर रहे हैं

cradmin

जोशीमठ के पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

पर्या फाउंडेशन ने किया ‘देहरादून टॉक शो’ का आयोजन

cradmin

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में छाई ऑर्गेनिक बंबू क्रोकरी, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

cradmin

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र– छात्राओं द्वारा हरेला पर्व को जन जागरूकता अभियान रैली के साथ मनाया*

prabhatchingari

संस्कार स्कूल के ईशान बिष्ट का सैनिक स्कूल व नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई

prabhatchingari

Leave a Comment