Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

छात्र छात्राओं ने सीखे कनाडाई व्यंजन बनाना

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में छात्रों को विदेशी व्यंजनों, उनकी संस्कृति, प्रस्तुति शैली और आधुनिक कुकिंग तकनीकों की जानकारी दी गई।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज कुलिनरी कनेक्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में कनाडा के तापाबार रेस्तरों के एक्जीक्यूटिव शेफ अजय डंगवाल ने कहा कि कुकिंग केवल भोजन बनाना नहीं बल्कि एक रचनात्मक कला है। एक अच्छा शेफ बनने के लिए केवल तेज़ दिमाग, ज्ञान और तकनीकी कौशल ही पर्याप्त नहीं होते, बल्कि स्वयं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना और भोजन की सुंदर प्रस्तुति करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

शेफ अजय डंगवाल 2010 बैच के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्र हैं। वर्कशॉप में शेफ अजय ने छात्रों को कैनेडियन क्यूजीन के व्यंजन बनाने सिखाए। वर्कशॉप में दौरान गार्लिक मशरूम, पनीर क्रोकेट्स, स्पेनिश चिकन राइस और व्हाइट बीन चिकन सूप बनाया गया।

वर्कशॉप का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने किया। वर्कशॉप में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के हेड डॉ अमर डबराल, डॉ रविश कुकरेती, आकाश रावत, सोनम सेमवाल समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related posts

कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026: रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने किया शिरकत

cradmin

क्लब महिंद्रा ने जिम कॉर्बेट में दूसरा रिज़ॉर्ट लॉन्च कर बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो

cradmin

प्रभावितों की दहलीज़ पर पहुंचा प्रशासन, डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की मुस्तैदी

cradmin

जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल, गैरसैंण से शुरू भूजल पुनर्भरण योजना

cradmin

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा

prabhatchingari

उत्तराखंड में दो दिन का येलो अलर्ट जारी

prabhatchingari

Leave a Comment