Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया नेट परीक्षा में परचम*

*गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया नेट परीक्षा में परचम*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारत स्तरीय नेट परीक्षा 2023 में गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने इस बार परचम लहराया है।
महाविद्यालय के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ डीएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनीति विज्ञान विषय में पूजा मिश्रा, सुमन एवं पूजा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि समाजशास्त्र विषय में अंजली, अंग्रेजी विषय में सौरभ सिंह एवं भूगोल विषय में दिगंबर राम ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है।
छात्रों के चयन पर खुशी जताते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि इस परीक्षा में ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
इस अवसर पर डॉ प्रियंका उनियाल, डॉ जेएस नेगी, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ राजविलोचन नैथानी, डॉ ऋतु चौधरी, डॉ रचना टम्टा, डॉ चेतना, डॉ दिनेश पंवार आदि ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी।

Related posts

जनविश्वास का मंच बना जनदर्शन, शिक्षा से भरण-पोषण तक त्वरित कार्रवाई

cradmin

महिलाओ ने एस.एस. बी. के जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना

prabhatchingari

विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

विद्या आरंभ 2025” का भव्य समापन: छात्रों को मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा

cradmin

महिला वर्ल्ड कप जीतने पर ग्राफिक एरा में जश्न स्नेह राणा ने कहा—जो करें, दिल से करें

cradmin

पंचायत चुनाव बहिष्कार: चमोली जिले के दो मतदान केंद्रों पर एक भी मत नहीं पड़ा

cradmin

Leave a Comment