Prabhat Chingari
राजनीती

पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के आतंक को लेकर विधानसभा के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन

देहरादून,
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष ने कानून व्यवस्था समेत अन्य कई मुद्दों को धार देकर सदन के बाहर सरकार को घेरा। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर सीडीओ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पूंजी पत्तियां के खिलाफ और सेबी प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भवन कापड़ी, विधायक ममता राकेश, विधायक सुमित ह्रदयेश, आदेश चौहान समेत सभी विधायक मौजूद रहेलैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के आतंक को लेकर विधानसभा के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि वन नीति के लिए एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाया जाए वहीं, आज अनूपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। उधर, विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा, जिससे सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार है। बुधवार को सत्र के पहले विपक्ष के तेवर नरम दिखे। दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक प्रकट करने से विपक्ष ने शांत रहा। लेकिन, दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार को कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जबकि सदन के बाहर भी कांग्रेस विधायक केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और पूंजीपतियों को संरक्षण देने पर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

कर्णप्रयाग व्यापार मंडल चुनाव संपन्न, अनिल खण्डूरी अध्यक्ष व आदित्य नवनी महामंत्री निर्वाचित

cradmin

सूर्यकांत धस्माना का तीखा प्रहार — “सरकार अपनी नाकामी छुपाने को रच रही अर्बन नक्सल का नया जुमला…

cradmin

उत्तराखंड: पांचों सीटें जीतने के बाद भी घटा भाजपा का वोट प्रतिशत

prabhatchingari

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में की जनसुनवाई बैठक

prabhatchingari

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में मिले वैध,186 प्रत्याशियों के नाामांकन हुए निरस्त

cradmin

धामी कैबिनेट बैठक में हुए बड़े फैसले , पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने की मंजूरी

prabhatchingari

Leave a Comment