Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित वाद- विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के वाकपटुता को देख लोग प्रभावित हुए। प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता रहीं।

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में अंतर सदन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने ‘ऑनलाइन शिक्षा पारंपरिक स्कूलिंग का व्यवहार्य विकल्प है’ विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। आइंस्टीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा और एरिस्टोटल हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब तनीषा अंसारी को दिया गया। रीबटल राउंड में उत्कर्ष कठैत ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर शादीप अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

महान लोग जिस मार्ग पर चलते हैं, समाज उसी का अनुसरण करता है

cradmin

खुले में शराब पीने वालों की बनी ‘बारात’ — दून पुलिस ने थाने तक कराया सैर!”

cradmin

सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

prabhatchingari

चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रतिष्ठित आईएस/आईएसओ 37001:2016 एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) प्रमाणन प्राप्त किया

cradmin

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किडनैपिंग कर फिरौती मांगने वाले 5 शातिर दबोचे

cradmin

Leave a Comment