Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

मंदिर चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन नाबालिग पकड़े

हनुमानजी की मूर्ति और नकदी बरामद,  पुलिस की बड़ी सफलता

देहरादून/रानीपोखरी , नागाघेर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा रानीपोखरी थाना पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लेते हुए उनके कब्जे से चोरी गई हनुमानजी की पीली धातु की मूर्ति और 1,270 रुपये नकद बरामद किए हैं।

घटना की जानकारी  संदीप कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रानीपोखरी ने पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के समय मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना रानीपोखरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी और पतारसी शुरू की। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने शांति नगर तिराहे से तीनों नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल की।

  1. हनुमानजी की पीली धातु की मूर्ति
  2. ₹1,270 नगद

पुलिस ने कहा कि नाबालिगों को विधि अनुसार संरक्षण गृह भेजा जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

आगजनी में प्रभावित सभी दुकानदारों को मदद के तौर पर मिलेगें एक-एक लाख: महाराज

prabhatchingari

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

cradmin

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में देहरादून अव्वल, सीएम धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित

cradmin

आस्था और परंपरा का प्रतीक श्री झण्डा मेला, देहरादून तैयारियों में जुटा

cradmin

बस्तियों में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

cradmin

35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप का शुभारंभ

prabhatchingari

Leave a Comment