Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नाबालिग के प्रसव मामले में अभियुक्त को थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार

*नाबालिग के प्रसव मामले में नामजद अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
शिकायत कर्ता द्वारा विगत 07 जून को थाना थराली पर एक तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री के द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया है। पूछताछ में उसके द्वारा कलम राम उर्फ कमलेश पुत्र लच्छम राम निवासी ग्राम कुंवारी, पोस्ट ऑफिस बदियाकोट, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 24 वर्ष का नाम लेकर उसे घटना में शामिल होना बताया गया। वादी की तहरीर पर थाना थराली पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 14/25, धारा -64(1) बीएनएस & 5J(ii)/6 पोक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया।
प्रकरण नाबालिग पीड़िता से संबंधित गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना थराली पुलिस के तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।
गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कलम राम उर्फ कमलेश उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं सुरागरसी-पतारसी के परिणाम स्वरूप कल रात्रि अभियुक्त को थराली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related posts

एपस्टीन फाइल प्रकरण पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी से इस्तीफे की मांग

cradmin

रेफ्रीजरेटर की आधुनिक डिज़ाइन से युक्त प्रीमियम ग्लास डोर सीरीज़ की पेश

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल में अर्धसैनिक बलों के आश्रितों को रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा

cradmin

तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने इंटर-कॉलेज साहित्यिक महोत्सव का किया आयोजन

prabhatchingari

अवैध देशी तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…

cradmin

हुड़दंगी युवकों पर पुलिस सख्त, 156 संदिग्ध थाने लाए गए

cradmin

Leave a Comment