Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

टीएचडीसी ने पहली 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित…

ऋषिकेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पहली थर्मल पावर परियोजना, 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (केएसटीपीपी) की प्रथम यूनिट (660 मेगावाट) के साथ राज्य की अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। विद्युत क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपने थर्मल पावर प्लांट की प्रथम यूनिट को कमीशन कर, एक विशेष उपलब्धि के रूप में इसे दर्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप इसके विविधतापूर्ण ऊर्जा पोर्टफोलियो में काफी वृद्धि हुई है।
उद्घाटन के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “यह उत्तर प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत बड़ा कदम है | इन पॉवर प्लांट्स के बाद उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता और बढ़ेगी | इससे यहाँ के उद्योगों को भी गति मिलेगी |”
मेगा प्लांट की आधारशिला 2019  में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी, खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट निगम कि एक प्रमुख उपलब्धि है क्योंकि टीएचडीसीआईएल जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा से आगे बढ़ते हुए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है, जो एक विविध ऊर्जा नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करता है । वर्तमान में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इक्विटी में एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी है।
660 मेगावाट की इस यूनिट के कमीशन होने के साथ, टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट से बढ़कर 2247 मेगावाट हो गई है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ, माननीय उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

ग्राफिक एरा के नौ छात्र राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में खेलेंगे

cradmin

राष्ट्र को समर्पित हुआ शटल बाय डालमिया’

prabhatchingari

श्रीलंका सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो ने भारतीय सैन्य अकादमी में 156वीं पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण …

cradmin

मेटा का सर्वर अचानक हुआ डाउन, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकॉउंट हुए खुद लॉगआउट, लोग हुए परेशान, पढ़िए पूरी खबर!

prabhatchingari

THDCIL ने भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट से 184 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति के लिए गुजरात सरकार से किया समझौता

cradmin

अगस्त 2025 में बैंक रहेंगे बंद – छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी, समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम

cradmin

Leave a Comment