Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

72 वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया विधिवत् उद्घाटन

*72 वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया विधिवत् उद्घाटन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विश्व प्रसिद्ध सात दिवसीय 72वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभारम्भ किया गया। जनपद आगमन पर गौचर हवाई पट्टी में मौजूद पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र श्री करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवाडी एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा उनकी अगवाई की गयी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैरिमोनियल ड्रेस से सजे चमोली पुलिस के जवानों का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।
ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान पहुँचने के उपरान्त सर्वप्रथम मुख्यमंत्री धामी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। तदोपरान्त जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला उत्तराखंड की विशिष्ट एवं बहुआयामी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। मेले हमारी लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकार को बनाए रखने के आधार हैं। हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले लोकपर्व की इस परंपरा को अगली पीढ़ियों तक बढ़ाने की जरूरत है। सात दिवसीय गौचर मेले में उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा।
गौचर मेला अपने ऐतिहासिक व्यापार मेले के रूप में जाना जाता है। गढ़वाल के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर के सुझाव पर माह नवंबर, 1943 में प्रथम बार गौचर में व्यापारिक मेले का आयोजन शुरू हुआ तथा बाद में धीरे-धीरे इसने औद्योगिक विकास मेले एवं सांस्कृतिक मेले का स्वरूप धारण कर लिया। यह मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण उत्तराखंड व विश्व में प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय है।

Related posts

मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, युवाओं में जागी नई ऊर्जा

cradmin

चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

prabhatchingari

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के लिए तैयार ,21 अगस्त से शुरू होगा सत्र, आ चुके हैं 423 सवाल, विपक्ष ने की यह मांग…

prabhatchingari

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

cradmin

ओरिएंटेशन 2025′ के पाँचवें दिन छात्रों ने दिखाई ऊर्जा, प्रतिभा और सीखा कुछ नया

cradmin

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं निर्वाचन तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

cradmin

Leave a Comment